Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने गत सांय यहां व्यापार मंडल सोलन द्वारा आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
उन्होंने इस अवसर पर सभी को जन्माष्टमी महोत्सव की बधाई दी।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को सदैव और बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में कार्यक्रम को अधिक बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे तथा ज्यादा संख्या में टीमें भाग लेंगी।

मटकी फोड़ प्रतियोगिता में झारखण्ड की टीम ने बाजी मारी। विजेता टीम को व्यापार मंडल की तरफ से 51 हज़ार रूपये की राशि तथा उप विजेता टीम नैना टिक्कर को 11 हजार रूपये की राशि इनाम के रूप में दी गई।

नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा, सेवा निवृत कर्नल डॉ. संजय शांडिल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश ठाकुर, जिला शिकायत निवारण समिति की सदस्य सन्धिरा सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुशल जेठी, प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य शोभित बहल तथा नगर निगम सोलन के पार्षद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने प्रतियोगिता का आनन्द उठाया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!