कुल्लू टूडे
आनी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग शिमला द्वारा 18 अगस्त 2025 को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना को लेकर रेड/ऑरेंज/येलो अलर्ट जारी किया गया है।
ऐसे में विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षणार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आनी उपमंडल के तहत आने वाले सभी सरकारी एवं निजी शैक्षणिक संस्थान, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र तथा आंगनवाड़ी केंद्र 18 अगस्त 2025 को बंद रहेंगे।
लक्ष्मण सिंह कनेट
उपमण्डल दण्डाधिकारी, आनी, जिला कुल्लू ने
सभी संस्थान प्रमुखों को आदेश की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है।
