कुल्लू टूडे
सोलन
सोलन पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत पुलिस थाना कुनिहार की टीम ने हरियाणा के एक युवक को 8.58 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोलन पुलिस ने बीते दिन थाना कुनिहार के अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर सुबाथु से कुनिहार की तरफ आ रहे युवक से 8.58 ग्राम चिट्टा बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
आरोपी युवक की पहचान अमन निवासी जींद, हरियाणा के टायर पर हुई है।
