Spread the love

कुल्लू टूडे

फरीदाबाद

भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के 1018 करोड़ रुपये के कर-पश्चात लाभ (पीएटी) की तुलना में वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 1072 करोड़ रुपये का एकल कर-पश्चात लाभ (पीएटी) घोषित किया है।

परिचालन से राजस्व में 561 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है और कंपनी द्वारा उत्पादित ऊर्जा वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 6979 मिलियन यूनिट से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 8345 मिलियन यूनिट हो गई है।

जिसका मुख्य कारण तिमाही के दौरान 800 मेगावाट की पार्बती-॥ पावर स्टेशन (हिमाचल प्रदेश) और 214 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना, बीकानेर (राजस्थान) का कमीशनिंग है। पार्बती-॥ परियोजना के कमीशन होने के परिणामस्वरूप पार्बती-।।॥ पावर स्टेशन (हिमाचल प्रदेश) द्वारा उत्पादित ऊर्जा में भी 291 मिलियन यूनिट की वृद्धि हुई है।

समेकित आधार पर, कंपनी ने चालू तिमाही में 8996 मिलियन यूनिट (पिछले वर्ष के इसी तिमाही के 7982 मिलियन यूनिट के मुकाबले) ऊर्जा उत्पादन किया है।

चालू तिमाही के लिए कंपनी का समेकित लाभ 1065 करोड़ रुपये (पिछले वर्ष के इसी तिमाही के 1022 करोड़ रुपये के मुकाबले) है।

एनएचपीसी बोर्ड ने 12.08.2025 को अपनी बैठक में वित्तीय परिणामों को मंजूरी दी। कंपनी समेकित आधार पर 8247 मेगावाट की संस्थापित क्षमता वाले 30 पावर स्टेशनों का संचालन करती है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!