Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला द्वारा सत्र 2022-24 के लिए ली गई परीक्षा परिणाम की अन्तिम सूची घोषित कर दी गई है।

इसमें अर्थशास्त्र की स्नात‌कोत्तर परीक्षा में कुल्लू के बदाह गांव की बेटी प्रियंका भारद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त करके अपने जिले का नाम रोशन किया है।

प्रियंका के अपनी स्कूली शिक्षा OLS व भारत-भारती स्कूल कुल्लू में प्राप्त करने के पश्चात GCG चण्डीगढ़ से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की।

प्रियंका के पिता जितेन्द्र कुमार रावमापा में वाणिज्य प्रवक्ता पद पर सेवाएं दे रहें उनकी माता अर्चना गृहणी है। इसके साथ ही प्रियंका ने अपने पहले प्रयास में ही SET की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। इस उपलब्धि के लिए प्रियंका के अध्यापकों ने उसे बधाई दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!