कुल्लू टूडे
बैजनाथ (कांगड़ा)
कांगड़ा पुलिस नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से अमल कर रही है। इसी कड़ी में बैजनाथ पुलिस थाना की टीम ने एक युवक को 5.90 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन पुलिस थाना बैजनाथ की टीम गश्त पर थी। जैसे ही पुलिस टीम गांव ठारू के पास पहुंची तो टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मौके पर दबिश दी।
इस दौरान युवक को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5.90 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ जारी है कि वह यह मादक पदार्थ कहां से लाया था और किन लोगों से उसका संपर्क था।
आरोपी युवक की पहचान रिंकू निवासी बैजनाथ जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है।
