Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह कल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में 15 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा जिला प्रशासन ने इस समारोह की तैयारी शुरू कर दी हैं।

उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

उपायुक्त ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह में भव्य मार्च पास्ट के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेगी।

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय समारोह में हिमाचल प्रदेश पुलिस के अलावा भारत तिब्बत सीमा पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स तथा रोवर्स और रेंजर्स के टुकड़ियां भी भव्य परेड में भाग लेंगी।

उन्होंने कहा कि समारोह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, विभिन्न शिक्षण संस्थानों और अन्य संस्थाओं के कलाकार देश भक्ति के कार्यक्रम, लोक नृत्य प्रस्तुत करके जनसमूह का मनोरंजन करेंगे।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को जिला स्तरीय समारोह के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था सहित अन्य सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक प्रबंध होने चाहिए तथा मुख्य मंच के अलावा दर्शकों को बैठने के लिए तथा मीडिया के लिए भी उचित व्यवस्था को सुनिश्चितकरें।

बैठक में अतिरिक्त जिला उपायुक्त अश्वनी कुमार, सहायक उपायुक्त जयवंती ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!