Spread the love

कुल्लू टूडे

कांगड़ा

कांगड़ा पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए जिला के गग्गल पुलिस थाना की टीम ने अमृतसर के 2 नशे तस्करों को 17.55 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गग्गल में पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर अमृतसर के 2 नशा तस्करों को 17.55 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों कांगड़ा क्षेत्र में चिट्टा बेचने के इरादे से आए थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे यहां किसको चिट्टा बेचने आए थे और इनके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

आरोपियों की पहचान गुरप्रीत और करण निवासी अमृतसर के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!