Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के उपमंडल करसोग के तहत आने वाले करसोग-रामपुर सड़क मार्ग पर एक जीप के खाई में गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि जीप के चिथड़े उड़ गए।

मिली जानकारी के मुताबिक बीती देर रात करसोग-रामपुर सड़क मार्ग पर धुरमु के पास पिकअप जीप अचानक चालक सेअनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जीप में दो लोग सवार थे। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हालांकि हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और जीप सवार दोनों व्यक्तियों को करसोग अस्पताल पहुंचाया।

जहां प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मृत्तकों की पहचान 21 वर्षीय सूरज सिंह पुत्र नौसेर, निवासी शापुली, नेपाल और शंकर पुत्र बल बहादुर, निवासी जुमला तहसील चनानाथ, जिला जुमाल, नेपाल के रूप में हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!