Spread the love

कुल्लू टूडे

पतलीकूहल

कुल्लू पुलिस द्वारा द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत जिला की पतलीकूहल थाना पुलिस ने अमृतसर के 1 व्यक्ति को 10 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पतलीकूहल पुलिस थाना की टीम नेशनल हाईवे पर शिव बावड़ी की तरफ गश्त पर थी।

इसी दौरान पुलिस टीम ने 15 मील पुल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली। तो तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।

पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान 32 वर्षीय राहुल पुत्र स्व० मदन लाल निवासी मकान न0 182, किरन कालोनी गुमटाला वाईपास समीप चर्च डी ब्लॉक, अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!