कुल्लू टूडे
कुल्लू
जिला कुल्लू की बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सैंज में बादल फटने से हुए नुकसान की राहत राशि प्रभावितों को अभी तक नहीं मिला है।
उन्होंने कहा कि गत दिन सीएम सुक्खू घटना स्थल पर नहीं आए तो जिला प्रशासन ने राहत राशि भी बापस लाई।
जबकि इस समय इस राशि की प्रभावितों को बहुत ही जरूरत थी, तथा कहा कि सुकखू सरकार बेहद ही संवेदनहीन सरकार है क्योंकि आपदा के दौरान भी इनको कुल्लू के दशहरा मेला की ज्यादा चिंता पड़ी है।
उन्होंने कहा कि यह बड़ी ही संवेदनहीन सरकार है यदि सीएम नहीं आते तो राहत राशि भी बापस लाते हैं। उन्होंने कहा कि डीसी भी तो राहत राशि दे सकती थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
साथ ही उन्होंने मांग की है कि बाढ़ में भारी मात्रा में आई लकड़ी की जांच होनी चाहिए कि कहीं वन माफिया तो सक्रीय नहीं।
बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने आरोप लगाया है कि आपदा के दौरान प्रदेश सरकार के दो मंत्री बंजार दौरे पर थे, लेकिन वे लोगों की मदद करने के बजाय भाग गए।
शौरी ने कहा कि बंजार और सैंज घाटी में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है और आम जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और बाढ़ की घटनाएं हुई हैं, जिनमें तीन लोगों की जान गई है और भारी नुकसान हुआ है।
कुल्लू और मंडी जिलों में कई गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं और प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।
विधायक सुरेंद्र शौरी ने सरकार पर आरोप लगाया है कि आपदा के दौरान मंत्री लोगों की मदद करने के बजाय भाग गए। शौरी ने कहा कि सरकार को लोगों की मदद के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।
बंजार और सैंज घाटी में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। कई घर और दुकानें बाढ़ की चपेट में आई हैं और सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं।
