Spread the love

कुल्लू टूडे

फरीदाबाद

एनएचपीसी ने बीते दिन भारत और विदेशों में संयुक्त उद्यम मोड में पंप स्टोरेज और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास तथा इन क्षेत्रों में नए अवसरों की खोज के लिए आईओसीएल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

एनएचपीसी की ओर से कार्यपालक निदेशक (एसबीडी एंड सी) रजत गुप्ता और आईओसीएल की ओर से कार्यपालक निदेशक (एसडी) प्रवीण डोंगरे ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य एनएचपीसी और आईओसीएल के बीच दीर्घकालिक सहयोग को बढ़ावा देना है।

ताकि इस क्षेत्र में अवसरों की खोज की जा सके और देश तथा विदेशों में पंप स्टोरेज, जलविद्युत और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं का विकास किया जा सके।

इस सहयोग से दोनों कंपनियों के नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो के तेजी से विस्तार के लिए नए रास्ते खुलेंगे।

इस अवसर पर एनएचपीसी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक आर.के. चौधरी, निदेशक (वित्त) आर.पी. गोयल, निदेशक (तकनीकी) सुप्रकाश अधिकारी, महाप्रबंधक (एसबीडी एंड सी) तथा आईओसीएल के निदेशक (पी एंड बीडी) सुमन कुमार एवं मनोज नंदा, मुख्य महाप्रबंधक (एसडी) उपस्थित थे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!