कुल्लू टूडे
मनाली
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए जिला के मनाली पुलिस थाना की टीम ने हरियाणा के 2 युवकों को 105.62 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना मनाली की टीम द्वारा बीते दिन गुप्त सूचना के आधार पर माउंटेनएरिंग इंस्टिट्यूट, अलेउ के समीप 2 युवकों को संदेह के आधार पर चेक किया गया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 105.62 ग्राम चिट्टा बरामद की गई।
इस पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 एवं 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
प्रारंभिक पूछताछ व अनुसंधान के उपरांत बरामद नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख़्त से संबंधित नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है, मामले में आगामी जांच जारी है।
