Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव राज ने प्रैस को जारी बयान में आरोप लगाया है कि प्रदेश मंे बारी बारी सतासीन होने वाली दोनो राजनीतिक पार्टियों ने प्रदेश को भारी भरकम कर्ज के बोझ के नीचे दबाने का काम किया है और प्रदेश को आर्थिक संकट की तरफ धकेला है जिससे आने वाला समय ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 1200 करोड़ का नया ऋण लेने की तैयारी कर चुकी है, जिसमें केवल 2025.26 के वित्तीय वर्ष में 4200 करोड़ का कर्जा लेने का नया रिकॉर्ड स्थापित हो रहा है और प्रदेश पर कुल कर्जे का बोझ लगभग 99075 करोड़ से ज्यादा पहुंच जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस-बीजेपी की भ्रष्टाचार, मित्रबांट और परिवारवाद राजनीति तथा वित्तीय कुप्रबंधन की नियत व नीति ने प्रदेश को कंगाली की स्थिति पर ला खड़ा कर दिया है।

वर्तमान में मासिक तौर पर लगभग 500 करोड़ केवल पुराने कर्जे को चुकाने के ब्याज के रूप में तथा लगभग 300 करोड़ मुख्य मूलधन को चुकाने में जा रहा है।

एक वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार 100 में से मात्र 24 रुपए ही हैं, जिनसे विकास कार्यों में आबंटन हो पाता है।

आत्म निर्भर बनाने वाले व्यवस्था परिवर्तन वाली कांग्रेस सरकार ने आज हिमाचल को कर्ज निर्भर बनाने की योजना पर ला खड़ा कर दिया है।

बलदेव राज ने कहा कि सुक्खू सरकार व्यवस्था ठीक करने की बजाय कर्जे पर कर्जा लिए जा रही है जो आने वाले समय में प्रदेश के लिए और भी घातक होने वाला है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मात्र अढ़ाई साल में ही कांग्रेस हिमाचल प्रदेश को पटरी में लाने को लेकर विफल साबित हुई है। उन्हांेने कहा कि कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!