Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला पर्यावरण योजना की प्रगति, पर्यावरण कानूनों के प्रवर्तन की जांच के लिए जिला पर्यावरण समिति, कुल्लू की बैठक अतिरिक्त जिला उपायुक्त, कुल्लू अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने सभी हितधारकों को ठोस अपशिष्ट के प्रभावी प्रबंधन के लिए निर्देश जारी किये।

उन्होंने कहा कि सभी ग्रामीण व शहरी निकाय स्वच्छता, गीला व सूखा कूड़ा का सही निष्पादन करना सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में यहां साफ़ सुथरे पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद मिल सके।

उन्होंने कहा कि अपशिष्ट पदार्थ की स्त्रोत पर ही पृथक्करण करने हेतु उचित कदम उठाएं तथा उन सभी जगह को, जहां लोग कूड़ा फेंकते हैं, स्वच्छ रखने के लिए प्रयास करें, जहां आवश्यक हो अहवेलना करने वालों के चालान करें ताकि लोग खुले में कूड़ा फेंकने की आदत को रोक सकें।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट की कलेक्शन के लिए भी सभी नगर पंचायत में एक-एक दिन तय किए जाएं तथा लोगों को इस संबंध में जानकारी दी जाए। ताकि वह निर्धारित दिन में इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट को निर्धारित स्थान पर पहुंच सकें।

उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर सख्ती से पाबंदी लगाने के लिए चालान करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने लोगों द्वारा कूड़े की डंपिंग किए जाने वाले सभी स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने तथा उल्लंघना करने वालों पर जुर्माना करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी ऐसे हॉटस्पॉट की पहले सफाई सुनिश्चित करें तथा उसके उपरांत लोगों को जागरूक करें की इन स्थानों पर पुन कूड़ा न फेंका जाए।

उन्होंने घरेलू खतरनाक अपशिष्ट पदार्थ के निष्पादन के लिए भी उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। नगर परिषद द्वारा जानकारी दी गई कि नगर परिषद के अंतर्गत इस प्रकार के अपशिष्ट को एकत्रित करने के लिए तीन स्थान निर्धारित किए गए हैं। जहां इसका एकत्रीकरण किया जा रहा है।

बैठक में शहरी निकायों के अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई कि कुल्लू तथा मनाली में नगर परिषद क्षेत्र से एकत्रित होने वाले कूड़े के उचित निष्पादन के लिए कंपोस्टर व श्रेडर स्थापित किया जा रहे हैं। जिससे यहां एकत्रित होने वाले कूड़े का उचित निष्पादन शीघ्र ही आरम्भ किया जाएगा।

बैठक में उपमंडल अधिकारी कुल्लू निशांत ठाकुर, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सभी खंड विकास अधिकारी, नगर परिषद कुल्लू और मनाली, नगर पंचायत, भुंतर और बंजार, स्वास्थ्य, आयुर्वेद, पशुपालन, खनन, जल शक्ति, लोक निर्माण विभाग के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!