Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

उत्तर प्रदेश से रोजी रोटी कमाने हिमाचल आए प्रवासी परिवार की 14 साल की बेटी के लापता होने का मामला सामने आया है।

मामला घुमारवीं थाना के तहत एक गांव का है, जहां मूल रूप से यूपी के रहने वाला एक मजदूर अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था।

परिजनों के मुताबिक बीती 22 जून को वह और उनकी पत्नी दूसरे गांव में दिहाड़ी लगाने गए थे। घर पर उनकी तीन बेटियां थी।

जिनमें लापता होने वाली बेटी भी शामिल थी। शाम करीब 6 बजे जब माता पिता लौटे तो एक बेटी घर पर नहीं थी।

पूछने पर उसकी छोटी बहनों ने बताया कि वह किसी सहेली के घर गई है, लेकिन जब देर तक वापस नहीं लौटी तो इधर उधर पता किया गया।

परिजनों का कहना है कि एक युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

लापता लड़की के पिता की शिकायत पर घुमारवीं थाना में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि लापता किशोरी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!