Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के कसौली पुलिस थाना की टीम ने न्यायालय द्वारा भगौड़ा घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 9-6-2025 को पुलिस थाना कसौली की पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मुकाम गांव शारडाघाट के समीप से एक भगौड़े आरोपी अशोक कुमार उर्फ शोक पुत्र गंगा राम निवासी गांव बांजणी डाकखाना शारडाघाट तह० कण्डाघाट जिला सोलन हि०प्र० उम्र 35 वर्ष को गिरफतार किया गया, जिस पर पुलिस थाना कसौली में उपरोक्त मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पाया गया कि उक्त आरोपी को न्यायालय कसौली द्वारा 23-01-2024 को मामला संख्या 60/2018 4-9-2025 धारा 457,380,511,182,201,34 भादस में भगौडा अपराधी घोषित किया गया था जो अपनी गिरफतारी से बचने के लिये बार-2 अपने ठिकाने बदल रहा था परन्तु पुलिस द्वारा उक्त भगौड़े अपराधी की तलाश लगातार लगातार जारी थी।

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि यह आरोपी चोरी करने का आदतन अपराधी है जिसके विरूद्ध जिला सोलन, शिमला,सिरमौर हरियाणा राज्य के थाना पंचकुला व चंडीमंदिर में कुल 11 मामले चोरी के पंजीकृत है।

जिनमें जिला सोलन के सदर सोलन में 2, कसौली-1, परवाणू-1 जिला शिमला के थाना बालूगंज -2, ढली-1, सुन्नी-1, जिला सिरमौर के थाना राजगढ़-1 व हरियाणा राज्य के थाना पंचकुला-1 तथा चण्डी मन्दिर में 1 मामले दर्ज पाये गये है। गिरफतार भगोड़े आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में जांच जारी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!