कुल्लू टूडे
मणिकर्ण
कुल्लू पुलिस द्वारा नशा का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसते हुए जिला के मणिकर्ण पुलिस थाना की टीम ने कसोल में जर्मन बेकरी चलाने की आड़ में नशे का धंधा करने वाले नेपाली मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने जानकारी देते हुए बताया कि 24.2.2025 को थाना मणिकरण में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के अंतर्गत एफआईआर संख्या 17/25 दर्ज की गई थी।
उन्होंने बताया कि यह मामला कसोल में स्थित एक जर्मन बेकरी से संबंधित है, जिसे नेपाली नागरिक संछलाल मोकतान संचालित कर रहा था।
आरोपी के कब्जे से पुलिस द्वारा 45.71 ग्राम चरस, 5 हैश ब्राउनीज़, ₹840 नकद व एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद की गई थी।
प्रारंभिक कार्रवाई उपरांत आरोपी को नोटिस पर रिहा किया गया था तथा बरामद सामग्री को फॉरेंसिक जांच हेतु क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (RFSL) भेजा गया था।
बीते दिन प्राप्त फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार यह पुष्टि हुई कि जब्त की गई 5 हैश ब्राउनीज़ चरस से निर्मित हैं ।
फॉरेंसिक पुष्टि के पश्चात पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बीते दिन आरोपी संछलाल मोकतान को कसोल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
उसे न्यायालय में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत प्राप्त की गई है। अभियोग में आगामी अनवेशन जारी है।
