कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
शहर के डियारा सेक्टर में स्थित बाबा विश्वकर्मा मंदिर परिसर में सोमवार को पैंशनर्ज वेलफेयर एसोशिएशन सदर खंड एवं शहरी इकाई की बैठक शहरी इकाई के प्रधान रविंद्र नाथ भट्टा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक का शुभारंभ करने से पूर्व दिवंगत पैंशनर्ज की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
बैठक का संचालन करते हुए सचिव राम प्रकाश ने बैठक के मुख्य एजेंडे के बारे में बताया। जिसमें 19 जून 2025 को खंड स्तरीय वार्षिक अधिवेशन धौलरा मंदिर में मनाए जाने का निर्णय लिया।
मुख्य सलाहकार प्रदेश कार्यकारिणी जेके नड्डा ने एसोशिएशन को मजबूत बनाए रखने तथा यथावत बनाने की अपील की।
उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी से आग्रह किया कि आजीवन सदस्यता शुल्क को पांच सौ रूपए से बढ़ाकर एक हजार रूपए तथा वार्षिक सदस्यता शुल्क को सौ रूपए से बढ़ाकर दो सौ रूपए किया जाए तथा पंजीकरण शुल्क बीस रूपए ही रखा जाए।
उन्होंने बताया कि आजीवन सदस्यता ग्रहण कर चुके सदस्यों से पांच सौ रूपए अतिरिक्त शुल्क लिया जाए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान कार्यकारिणी की समन्वय समिति बनाकर प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव शीघ्र करवाए जाएं।
बैठक में सुशील पुंडीर, जेके नड्डा, रमेश मिन्हास, अश्वनी कुमार शर्मा, पुरूषोतम दत, गोपाल शर्मा, प्रकाश चंद, जय कृष्ण शर्मा तथा रविंद्र नाथ भट्टा ने अपने विचार रखे।
बैठक में वर्तमान सरकार से आग्रह किया गया कि डीए की लंबित किश्तें, वेतन निर्धारण की बकाया राशि तथा लीव इन कैशमेंट का बकाया शीघ्रता से एकमुश्त जारी किया जाए।
बैठक में धौलरा मंदिर में वार्षिक अधिवेशन मनाए जाने के बारे में तथा 75 साल की आयु पूरी कर चुके पैंशनर्ज को सम्मानित किए जाने बारे मंथन किया गया।
बैठक में कृष्णा शर्मा, एसएल पंवर, नंद लाल राही, राम लाल चंदेल, नगीन चंद, भगत राम, प्रेम लाल, सुमन कुमार, तेज राम, प्रेम लाल, कर्म सिंह, प्रेम सिंह, सुंदर शर्मा, बाबू राम, एसआर कौंडल, राजेंद्र कुमार, प्रकाश ठाकुर, अब्दुल मजीद व हुकुम चंद आदि ने भाग लिया।
