कुल्लू टूडे
भुंतर
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के भुंतर पुलिस थाना की टीम ने एक युवक को 450 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है।
कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भून्तर की टीम ने बीते दिन हाथीथान में समीप आर के शॉल इंडस्ट्री गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 450 ग्राम चरस बरामद की गई।
इस संबंध में पुलिस थाना भून्तर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत अंतर्गत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगामी जांच जारी है।
आरोपी की पहचान राजेश कुमार उम्र 21 वर्ष पुत्र राम कुमार, निवासी गांव व डाकघर जिया तहसील भून्तर जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
