Spread the love

कुल्लू टूडे

इंदौरा (कांगड़ा)

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की इंदौरा विधानसभा के गंगथ में आज सोमवार को चार दिवसीय जिला स्तरीय श्री सिद्ध पीठ बाबा क्यालू महाराज दंगल का भव्य शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने बतौर मुख्य अतिथि,जबकि एसडीएम डॉ सुरिंद्र ठाकुर ने वशिष्ठ अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत एक भव्य शोभायात्रा से हुई, जिसमें विधायक के साथ दंगल कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य, क्षेत्र की 25 पंचायतों के प्रधान, 25 छिंज कमेटियों के प्रधान तथा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए।

शोभायात्रा के उपरांत पारंपरिक झंडा रस्म का आयोजन हुआ, जिसे विधिपूर्वक संपन्न किया गया।

इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने अपने संबोधन में कहा कि श्री क्यालू बाबा महाराज दंगल केवल एक कुश्ती प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर, सामाजिक एकता और ग्रामीण जीवनशैली की जीवंत अभिव्यक्ति है।

यह आयोजन युवाओं को न केवल खेल के प्रति प्रेरित करता है, बल्कि उन्हें अनुशासन, परिश्रम और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का पाठ भी पढ़ाता है।

उन्होंने कहा कि यह देखकर अत्यंत हर्ष हो रहा है कि यह आयोजन उत्तरी भारत का सबसे बड़ा दंगल बन चुका है, जिसमें युवाओं के साथ-साथ महिलाएं भी सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं।

यह हमारे समाज में आ रहे सकारात्मक बदलाव और जनचेतना का प्रतीक है।
विधायक ने इस पावन अवसर पर अपनी ऐच्छिक निधि से 31 हजार देने की घोषणा की।

उन्होंने यह आश्वस्त किया कि भविष्य में इस दंगल को और अधिक व्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए वे हर संभव सहायता प्रदान करेंगे, चाहे वह आर्थिक हो, प्रशासनिक हो या संसाधनों से संबंधित।

उन्होंने आयोजन समिति को इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और इसे नशे के विरुद्ध सामाजिक अभियान का प्रभावशाली मंच बताया।

गौरतलब है कि यह महादंगल 2 जून से 5 जून तक आयोजित किया जा रहा है। पहले दिन के मुकाबलों में विजेताओं को बाइक, 35 चरोटियाँ, और 400 गागर इनाम स्वरूप प्रदान किए जाएंगे।

3 जून को महिला पहलवानों के मुकाबले होंगे, जिनमें प्रथम पुरस्कार कार और द्वितीय पुरस्कार बुलेट मोटरसाइकिल रखा गया है।इसके साथ ही हर महिला पहलवान को गागर भी दी जाएगी।

4 जून को ओपन दंगल होगा, जिसमें इनाम के तौर पर बाइक तथा 150 चरोटियाँ दी जाएंगी, जबकि 5 जून को देशभर से आमंत्रित नामी पहलवानों के बीच महामुकाबले होंगे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!