कुल्लू टूडे
हमीरपुर
मुख्यमंत्री ने दियोटसिद्ध में बाबा बालकनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की तथा मंदिर में 10.34 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लंगर भवन का उद्घाटन किया।

उन्होंने दियोटसिद्ध मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 10.87 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित स्वर्णिम यात्री निवास नम्बर एक और 5.08 करोड़ रुपये की निर्मित होने वाले स्वर्णिम यात्री निवास (नम्बर 2) की आधारशिला रखी।
