Spread the love

कुल्लू टूडे

हमीरपुर

केन्‍द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य के लिए करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिसमें करोड़ों रुपये की पेयजल परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदान किए गए मजबूत नेतृत्व के कारण सम्भव हुआ कि भारत गुरू के रूप में उभरने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन गंगा शुरू करके देश के 21,000 से अधिक लोगों को यूक्रेन से वापस लाया गया। उन्होंने कहा कि ऊना-हमीरपुर रेलवे लिंक का भी सर्वेक्षण किया गया है, जिसका 75 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!