Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत पुलिस ने कल्हेली के पास एक व्यक्ति को 6 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।

एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष अन्वेक्षण शाखा कुल्लू की टीम को मुखबर खास से सुचना मिली की संजय कुमार निवासी मौहाल चिट्टा पिने का आदि है और चिट्टा बेचता भी है व अपने टिप्पर नo HP66-7232 को चला रहा है जो अभी शाढाबाई बजौरा के आस पास मौजूद है, अगर इसके टिप्पर के डेश बोर्ड की तलाशी ली जाये तो काफ़ी मात्रा में चिट्टा मिल सकता है।

उन्होंने बताया कि जिसपर पुलिस द्वारा योजना बद्ध तरीके से संजय कुमार की तलाश की गई जो ज्ञान गंगा स्कूल कलहेली के पास अपने टिप्पर में मौजूद मिला।

उन्होंने बताया कि टिप्पर की तलाशी गवाहों के सामने नियमानुसार ली गई और तलाशी के दौरान 06 ग्राम हीरोइन /चिट्टा बरामद किया गया।

इसके अलावा टिप्पर से चिट्टा पिने में उपयोग किये 05 रूपये के फोल्ड किये नोट, जले हुए फॉयल पेपर, एक इलेक्ट्रिकल तराजू, एक लाइटर भी बरामद किये गए।

उन्होंने बताया कि थाना भुंतर में संजय कुमार पुत्र शोभा राम निवासी मौहाल उम्र 42 खिलाफ अभियोग अधीन धारा 21,25of ND&PS act के अंतर्गत दर्ज कर लिया है।

गुरदेव शर्मा ने कहा कि जिला में किसी भी प्रकार का नशा करने और नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!