कुल्लू टूडे
मनाली
बायो एटलांटिस और किसानमंच ने पांच सितारा बड़ागढ रिसोर्ट एंड स्पा मनाली में सेब कैलेंडर का विमोचन किया।
इस अवसर पर बायो अटलांटिस कंपनी के दक्षिण पूर्व एशिया निर्देशक डॉ विजय भरद्वाज ने फलों के विकास, रंगत और आकार के लिए बायो अटलांटिस के उत्पादों के प्रयोग के बारे में बागवानों के साथ ज्ञान साझा किया गया।
उन्होंने बताया कि एस्कोफाइलुम नोदूसम सम्पूर्णतय एक प्राकृतिक उपदाद है जिसका फलों पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है।
इस दौरान किसानमंच के निदेशक देव भरद्वाज, कुल्लू फल उत्पादक संघ के प्रधान प्रेम शर्मा, अवार्ड ऑफ़ एक्सकिलें विजेता नकुल खुल्लर, डॉ जयंत शर्मा, प्रगतिशील बागवान अनिल खुल्लर, वेद ठाकुर, अनिल कायस्था, गौरव ठाकुर सहित पंचायत प्रधान व दर्जनों प्रगतिशील बागवान इस शिविर में मौजूद रहे।
