कुल्लू टूडे
कुल्लू
कुल्लू विधानसभा कांग्रेस कमेटी के बूथ प्रभारियों की एक विशेष बैठक अध्यक्ष कुल्लू विधानसभा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हिमसिंह ठाकुर ने की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कुल्लू सदर कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर विशेष रूप से बैठक मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने सभी बूथ प्रभारियों को निर्देश दिए की जिन जिन बूथों की जिम्मेदारी आपको दी गई है आप उन बूथों पर जाकर कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान को तेज गति से चलाएं और बूथ कमेटियों का गठन भी बूथ पर जाकर ही करें।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के लिए अपने बूथ पर ही पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करें और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को उन तक लाएं और मैं हमेशा उन लोगों की समस्याओं को हल करने की पूरी पूरी कोशिश करूंगा।
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने विधायक क्षेत्र विकास निधि के तहत कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न युवक मंडलों को स्पोर्ट्स किट प्रदान किए। उन्होंने अपने संब5 में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र की मुख्य विचारधारा में शामिल हों।
उन्होंने युवाओं से कहा की आप नशे से दूर रहकर खेलों के साथ-साथ पढ़ाई में भी ध्यान दें तथा समजिक समाजिक कार्यों तथा देश व प्रदेश के विकास के लिए आप अपनी जिम्मेदारी निभाएं और मैं हमेशा आपके लिए आपकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
