Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू/मणिकर्ण

जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में मिनी इजरायल के नाम से प्रसिद्ध कसोल में आग लगने से कैंपिंग साइट का स्टोर जलकर राख होने का मामला सामने आया है। जिसमें लगभग आठ लाख का नुकसान
होने का अनुमान है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात उदय सिंह, श्याम
लाल तथा दीपक शर्मा की कैंपिंग साइट के स्टोर में अचानक आग लग गई।

आग से स्टोर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। लोगों ने मिल कर आग पर काबू पाया। जिससे आसपास कोई नुकसान नहीं हुआ।

लेकिन स्टोर में आग लगने से लगभग आठ लाख का नुकासान होने का अनुमान है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर
पहुंची और जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!