कुल्लू टूडे
शिमला
शिमला पुलिस ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसते हुये एक किलो 25 ग्राम चरस के साथ दो युवको दबोचा है। यह युवक बस में चरस लेकर जा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने तारादेवी के पास हरियाणा रोडवेज की बस को चेकिंग के लिए रोका तो उसमें सवार दो युवकों से चरस बरामद हुई।
दोनों युवकों की पहचान नितिन पुत्र जयदेव और विक्रम पुत्र वीरेंद्र निवासी तहसील गोहाना जिला सोनीपत हरियाणा के तौर पर हुई है।
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज करके पूछताछ
शुरू कर दी है।
