Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला मुख्यालय स्थित ढालपुर चौक में विश्व हिन्दु परिषद के कार्यकर्ताओं ने
पहले ढालपुर में प्रदर्शन किया और उसके बाद इस्लामिक जेहाद का पुतला फूंका है।

इस मौके पर जिला संघ संचालक राजीव करीर ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में इस्लामिक जेहाद अपना जाल बिछा रहा है और इसका उदाहरण
कर्नाटक में देखने को मिला है।

जहां बजरंग दल के एक कार्यकर्ता हर्षा का सिर्फ इस बात के लिए कत्ल किया गया कि उसने फेसबुक के माध्यम से हिजाब का विरोध किया था। जिसके लिए इस्लामिक जेहादियों ने उसको चाकू से गोद कर मार डाला।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस्लामिक के पापुलर फ्रंट ऑफ
इंडिया नाम के आगेनाईजेशन को भारत में प्रतिबंधित कर देना चाहिए और इसकी
गतिविधियों पर भारत में रोक लगाई जानी चाहिए।

उन्होंने सरकार से यह भी
मांग की है कि हर्षा नाम के कार्यकर्ता की हत्या करने वाले को तुरंत
प्रभाव से फांसी दी जानी चाहिए।

राजीव ने कहा कि समय रहते सरकार को इस्लामिक जेहाद को रोकना चाहिए, ताकि आने वाले समय में इस तरह की घटना न हो।

Leave a Reply

error: Content is protected !!