Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

कुल्लू पुलिस ने अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुये तीन युवकों को चिट्टे के साथ धर दबोचा है।

मिली जानकारी के अनुसार पतलीकुहल पुलिस थाने के प्रभारी ने थाने के बाहर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक गाड़ी को चेकिंग के लिये रोका। तो उसी समय गाड़ी में बैठे एक युवक ने एक लिफाफानुमा चीज गाड़ी से बाहर फैंकी। जिस पर पुलिस ने शक के आधार पर उस लिफाफे को उठाया तो उसमेें चिट्टा पाया गया। उसके बाद गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी से भी चिट्टा बरामद हुआ।

एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी मेें सवार तीन युवकों से 22 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने
तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान 36 वर्षीय पवन कुमार निवासी शहीद भगत सिंह नगर मोगा पंजाब स्थानीय पता गांव
सजला डा. करजां मनाली के तौर पर हुई है। जबकि अन्य दो युवकों की पहचान 30 वर्षीय राजू सिंह निवासी सेक्टर 49 सी चडीगढ़ व 27 वर्षीय फिरोज खान
निवासी गांव खजैड़ी सेक्टर 52 चंडीगढ़ के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनसे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!