कुल्लू टुडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
कोल वैली इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग की लेक्चरर रक्षा ने ऑब्स्टेट्रिक्स एवं गायनेकोलॉजिकल नर्सिंग में हासिल की डॉक्टरेट की उपाधि हासिल कर इलाके का नाम रोशन किया है।
रक्षा ने 22 अक्टूबर 2026 को मालवांचल विश्वविद्यालय इंदौर मध्य प्रदेश से ऑब्स्टेट्रिक्स एवं गायनेकोलॉजिकल नर्सिंग विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि हासिल की।
रक्षा ने अपनी सफलता पर कहा कि इस उपलब्धि के पीछे मेरे माता.पिता, परिवार और संस्थान का निरंतर सहयोग रहा है।
उन्होने कहा कि जीवन में कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता, जरूरत सिर्फ उसे हासिल करने के लिए खुद पर विश्वास रखने और लगातार मेहनत करते रहने की है।
वहीं रक्षा की इस उपलब्धि पर कोल वैली इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. प्रकाश चंद ठाकुर ने उन्हें सम्मानित कर बधाई दी।
उन्होंने कहा कि रक्षा ने अपनी मेहनत से यह साबित किया है कि हर चीज संभव है बस उसे हासिल करने के लिए हिम्मत और साहस होना चाहिए। एकड़ी मेहनत के आगे हर मुश्किल बौनी हो जाती है।
