Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आंदोलनरत कर्मचारियों के खिलाफ अपने तेवर कड़े करते हुये कहा आंदोलन कर रहे कर्मचारियों की सरकार कोई बात नहीं सुनेगी।

उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी नियमों की अवहेलना करेंगे, आंदोलन करेंगे, उनकी बात किसी भी सूरत में नहीं मानी जाएगी। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि जो कर्मचारी नियम तोड़ कर आंदोलन करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारियों को कोई दिक्कत है, तो वह मिलकर बात कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदेश भर के कर्मचारियों ने विधानसभा के बाहर बड़ा प्रदर्शन करने की पूी तैयारी कर ली है और उसके लिये उन्होंने आज मंडी से पैदल मार्च भी शुरू कर दिया है।

हालांकि मुख्यमंत्री ने एनपीएस कर्मचारी महासंघ् के वार्ता का न्यौता भी दिया है। लेकिन इसके बावजूद भी एनपीएस कर्मचारियों ने शिमला चलो पद यात्रा मंडी से शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों को जो भी दिक्कतें आ रही हैं, वह
मिलकर बात करें, उसका समाधान किया जाएगा। अगर कर्मचारी आंदोलन करते हैं और नियमों की अवहेलना करते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी की बात बड़ी ही सहजता के साथ सुन रही है और जो मांगें पूरी की जा सकती थी, उन्हें पूरा किया जा रहा है। इसके अलावा भविष्य में भी सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का हर संभव
प्रयास करेगी।

फिलहाल देखना यह है कि आज चार बजे मुख्यमंत्री के साथ होने वाली एनपीएस कर्मचारी महासंघ की बातचीत के बाद क्या निर्णय होता है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!