Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

फोरलेन निर्माण में प्रभावितों की अनदेखी के खिलाफ फोरलेन संघर्ष समिति जिला कुल्लू सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी। 28 फरवरी को कुल्लू के ढालपुर मैदान फोरलेन संघर्ष समिति के द्वारा विशाल रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में फोरलेन प्रभावित शामिल होंगे। फोरलेन प्रभावितों के द्वारा उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

बुधवार को जिला परिषद सभागार में फोरलेन संघर्ष समिति कुल्लू की बैठक हुई। जिसमें 34 मुहालों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

फोरलेन संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिनेश सेन ने कहा कि कीरतपुर मनाली फोरलेन निर्माण में जिस तरीके से प्रभावितों की अनदेखी है। यह बहुत ही निराशाजनक है। अपने हक के चलाए गए इस आंदोलन में सभी दलों के लोग एक साथ आए हैं।

उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उन्हें न्याय नहीं मिल जाता फोरलेन प्रभावितों की यह लड़ाई जारी रहेगी। सता पक्ष व विपक्ष के जो भी विधायक हैं वो जनहित के इस मुद्दे को उठाएं। अन्यथा 2022 में होने वाले चुनाव में उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

फोरलेन संघर्ष समिति के पदाधिकारी देवेंद्र नेगी ने कहा कि सरकार से कई बार फोरलेन प्रभावित अपनी बात रख चुके हैं।

लेकिन फोरलेन प्रभावितों को आज तक अपना हक नहीं मिला है। उन्होंने फोरलेन प्रभावितों से 28 फरवरी को होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

इस दौरान फोरलेन संघर्ष समिति के अधिवक्ता महेंद्र ठाकुर, जिला परिषद सदस्य अरूणा ठाकुर, रूचिन चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!