कुल्लू टुडे
कुल्लू
मंगलवार रात को जिला के दो अलग अलग स्थानों पर आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गई। हालांकि गनीमत यह रही कि इन दोनों अग्निकांड में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार भुंतर तहसील के तहत छरोड़ नाला के साथ सड़क के करीब दो किलोमीटर दूर चौहकी गांव में मंगलवार रात को एक मकान में आग लग गई। यह चार भाइयों का तीन मंजिला 12 कमरों का संयुक्त मकान था। में आग लगने से 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तीन मंजिला मकान में कुल 12 कमरे थे।
पड़ोसियों ने मकान से धुआं निकलता देख कर इसकी सूचना मकान मालिक को दी। चूंकि बगीचे में बने इस मकान कोई नहीं रहता था। आग लगने का पता चलते ही ग्रामीण अपने स्तर पर आग बुझाने में जुट गये और इसके साथ ही अग्निशमन विभाग व पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन जब तक अग्निश्मन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक आग ने मकान को अपने चपेट में ले लिया था।
चूंकि मकान बगीचे में बना होने के कारण यहां पर पानी की कोई व्यवस्था न होेने के कारण आग बुझाने में काफी परेशानी हुई। यह गुलाब सिंह, ओम नाथ, पूर्ण चंद, मुरारी लाल पुत्र दुर्गा सिंह का संयुक्त मकान था। इस आगाजनी में लगभग 50 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
आगाजनी की दूरी घटना जिला मुख्यालय पर क्षेत्रीय अस्पताल के पास पेश आई। यहां पर अस्पताल के साथ ही हणोगी कैंटीन में देर रात लगभग 12 बजे अचानक आग लग गई। आग की आग की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई।
विभाग की टीम ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने से कैंटीन का फर्नीचर, मिठाई आदि जलने से लगभग एक लाख 50 हज़ार का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने के कारणों का तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन गनीमत यह रही कि दोनों ही मामलों में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
