Spread the love

कुल्लू टुडे
शिमला


बुधवार सुबह जिला के कोटखाई इलाके के म्यानी में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 13 वर्षी बालक सहित एक अन्य युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह लगभग 8 बजे महासू रोड पर म्यानी के पास हुआ। कार में दो युवक सवार थे। जिनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 13 वर्षीय आर्यन पुत्र बिहारी लाल व 31 वर्षीय दिनेश पुत्र ज्ञान चंद के तौर पर हुई है।

दोनों युवक कोटखाई के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के तुंरत बाद कोटखाई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला।

ठियोग के डीएसपी लखबीर सिंह ने हादसे में 2 युवकों की मौत की पुष्टि करते हुये बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!