Spread the love

कुल्लू टुडे
कुल्लू


कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बदाह और पीरडी के बीच ब्यास नदी पर एक ब्रिज बनाने की योजना है। जिसके लिए वह पूरी तरह से प्रयासरत है।

उनका कहना है कि जिस तरह से भूतनाथ ब्रिज अभी तक भी वाहनों के चलने लायक नहीं बन पाया है और भुंतर ब्रिज की हालत भी सरकार ठीक नहीं कर पाई है। इस समस्या से दूर करने के लिए बदाह और पीरडी के पास एक ब्रिज बनाया जाएगा, जिसकी योजना तैयार की जा रही है।

इस ब्रिज से लैफ्ट और राईट बैंक मार्ग से वाहन आसानी से आ जा सकेंगे और इसका फायदा भुंतर, शमशी, मौहल, बदाह बाजार के साथ साथ जिला मुख्यालय कुल्लू को भी मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि एक एक दर्जन सड़कें ऐसी है जिनकी टायरिंग और अपग्रेडेशन की जानी है और यह कार्य जल्द आरंभ कर दिया जाएगा।

एक बड़ा प्लान यह भी

सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्होंने एक योजनाए ऐसी भी तैयार की है जिसमें खोखन नाला, मणिकर्ण और जीया में फल्ड प्रोटैक्शन किया जाएगा। इसको लेकर एक 7 करोड़ रुपए का प्रोजैक्ट बनाकर भेजा जाए रहा है। इसमें नदी नालों का चैनेलाईजेशन करने के साथ साथ पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना है। इसके अलावा उन्होंने विधायक प्राथमिकता के तहत हुए विकास कार्यों को गिनाया और आने वाली विधायक प्राथमिकताओं को भी गिनाया है।

सराज और धर्मपुर में ही जा रहा है बजट

उन्होंने इसके साथ सरकार पर आरोप लगाया है कि नवार्ड के तहत आने वाले विकास धन को सराज विधानसभा क्षेत्र और धर्मपुर विस क्षेत्र में खर्च किया जा रहा है। इसके साथ कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से भेदभाव किया जा रहा है। जितना धन कुल्लू विस को आना चाहिए था वह नहीं आ रहा है।

नई मजिलें नई राहों के तहत भी कुल्लू से भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत और मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शानू भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!