कुल्लू टूडे
शिमला
शिमला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के सदर थाना पुलिस की टीम ने एक 28 वर्षीय युवक को 6.18 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सदर पुलिस की टीम बीते दिन गश्त पर थी। इसी दौरान गश्त टीम ने लालपानी बाईपास रोड शिमला के पास आईएसबीटी शिमला से खलीनी की तरफ आ रही एक कार नंबर एचपी 52 सी 0408 (ऑल्टो 800) को चैकिंग के लिए रोका।
पुलिस को सामने देख कार में बैठा युवक घबरा गया। जिस पर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 6.18 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान शुभम उम्र 28 साल निवासी गांव फयाल पोस्ट ऑफिस धारी तहसील और जिला शिमला के तौर पर हुई है।
