कुल्लू टूडे
भुंतर
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के भुंतर पुलिस थाना की टीम ने एक व्यक्ति को 527 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है।
एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुलचन्द्रन ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पुलिस थाना भुंतर की टीम ने सिंयुड में नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति के कब्ज़ा से 527 ग्राम चरस बरामद की है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगामी जांच ज़ारी है।
आरोपी की पहचान बलवंत सिंह (35वर्ष) पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव बुहाड़ डाकघर जरी उप-तहसील जरी ज़िला कुल्लू के तौर पर हुई है।
