कुल्लू टूडे
मनाली
जिला कुल्लू के मनाली में मिशन अस्पताल मनाली के बाहर सुलभ शौचालय में एक 32 वर्षीय युवक का शव मिला है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह मिशन अस्पताल के बाहर बने सुलभ शौचालय में काफी देर से कोई व्यक्ति बंद था और दरवाजा नहीं खोल रहा था।
लोगों ने जब दरवाजा खोला तो एक युवक मृत पाया गया, जिसे मनाली अस्पताल में उपचार के लिए लाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक युवक की पहचान बलजिंद्र पुत्र चिरंजी लाल उम्र 32 साल गांव व डाकघर कंडाला शिखा, तहसील दसूहा जिला होशियारपुर पंजाब के तौर पर हुई है।
