Spread the love

कुल्लू टुडे

कुल्लू

उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 25 दिसम्बर, 2021 को जिला कुल्लू के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री 25 दिसम्बर को दोपहर 12ः20 बजे मनाली मॉल रोड़ पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे।
इसके उपरांत, मुख्यमंत्री बाद दोपहर 1ः05 बजे जिला प्रशासन की पहल ग्राम ज्ञान केन्द्र की प्रीणी से लांॅचिंग करने के साथ विकास खंड नग्गर, कुल्लूू तथा बंजार के 10 अन्य ग्राम पंचायत ज्ञान केन्द्रों का उद्घाटन करेंगे।
मुख्यमंत्री बाद दोपहर 1ः35 बजे प्रीणी में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के घर जाएंगे तथा एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सायं 4ः00 बजे मनाली से मंडी के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!