कुल्लू टुडे
कुल्लू
नगरपरिषद कुल्लू के तहत आते वार्ड न0 11 शास्त्री नगर में संस्कार वैली स्कूल प्रांगण में प्री क्रिसमस का आयोजन किया गया। जिसमें समाजसेवी ठाकुर दास ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
मुख्यातिथि ठाकुर दास ने बच्चों को संबोधित करते हुये कहा कि बच्चे किसे पसंद नहीं होते। बच्चे न सिर्फ हमारा बल्कि देश का भविष्य भी होते है। वो ही देश की अगली पीढ़ी होते है। बच्चे युवा बनते है, युवा प्रौढ़ और प्रौढ़ विवाह करके फिर से बच्चों को जन्म देते हैं। इस तरह जीवन चक्र चलता रहता है।
हम सभी के जीवन में बच्चों का बहुत महत्व है। बच्चों के बिना घर आंगन सूना होता है। बच्चे ही किसी देश की असली संपत्ति होते हैं। लोग जब वृद्ध अवस्था को प्राप्त होते हैं तो बच्चे ही सभी कामों में हाथ बंटाते हैं। आज के बच्चे कल के युवा बनेंगे। वह कल को वैज्ञानिक, नेता, दार्शनिक, प्रशासनिक अधिकारी, इंजीनियर, डॉक्टर और दूसरे महत्वपूर्ण पर पदों की शोभा बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधक अमीना राजगौर ने अपने संबोधन में कहा कि बड़ों का यह दायित्व है कि बच्चों को अच्छे संस्कार दें। शुरू में जो आदतंे पड़ जाती हैं वह जीवनपर्यंत बनी रहती हैं। बच्चे कच्चे घड़े के समान होते हैं। जो बातें उन्हें सिखाई जाती हैं वह किशोर होने पर स्थिर हो जाती हैं और जीवन पर्यंत चलती रहती हैं। हमें बच्चों को सिखाना चाहिए कि बड़ों का आदर करें, छोटों को प्यार दे।
इस अवसर पर स्कूली छात्राओं द्वारा मुख्यातिथि का स्वागत किया गया। इस दौरान स्कूल प्रांगण में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तूत किये गये।
कार्यक्रम के अंत में स्कूली बच्चों को स्कूल प्रबंधन द्वारा तोहफे व मिठाई आवंटित की गई।
