Spread the love

कुल्लू टुडे

कुल्लू

कुल्लू पुलिस की भुंतर टीम ने अन्तर्राजीय गैंग का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हासिल की है। अन्तर्राजीय गैंग के चार शातिरों को दिल्ली से गिरफतार से गिरफतार कर लिया है।

गैंग के शातिरों ने 13 दिसम्बर 2021 की रात को बजौरा मे खडी एक इको गाडी का साईलेंसर और उसमे फिक्सड एक कीमती धातु को चोरी करने का प्रसास किया था। अन्तर्राजीय गैंग के चार सदस्य दिल्ली से गिरफतार दिल्ली मे आरोपियो के खिलाफ इसी तरह के 3 मामले दर्ज हैं।

एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि 13 दिसम्वर 2021 को बजौरा में खडी एक इको गाडी का साईलेंसर और उसमे फिक्सड एक कीमती धातु को चोरी करने की एक रिपोर्ट शिकायतकर्ता आशीष चोपडा ने पुलिस थाना भूंतर मे दी। जिस पर पुलिस थाना भूंतर की टीम प्रभारी थाना सुनील कुमार के नेतृत्व मे घटना का मुआयाना करने पहुंची व शिकायतकर्ता से पूछताछ करके व उपयोगी जानकारी हासिल करके मामला दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि घटना का बारिकी से अन्वेषण किया व लगभग 20-25 कैमरों की फुटेज व बाहरी जिलों में लगे कैमरों की फुटेज तथा टैक्निकल अन्वेषण की मदद से एक गाडी को शक के आधार पर वेरिफाई किया व गाडी का न0 DL1RTC2043 वेरिफाई होने पर थाना प्रभारी सुनील कुमार के निर्देश पर मुआ मनोज नेगी की अगुवाई मे एक टीम गाडी के असल मालिक का पता करने दिल्ली भेजी।

उन्होंने बताया कि टीम ने 3 दिन तक दिल्ली मे डेरा डाला और असल मालिक तक पहंुची। परंतु उक्त मालिक ने गाडी किसी और को बेचना जाहिर किया जिसका रिकार्ड हासिल किया गया। टीम ने दूसरे मालिक की पहचान करके पूछताछ की व,आरोपियो की पहचान की व आरोपियों को दिल्ली के बुद्धबिहार इलाके से गिरफतार करके अदालत मे पेश करके ट्राजिंट रिमांड पर लेकर टीम वापिस भूंतर थाना पहुंच गई है।

उन्होने बताया कि आरोपियों ने अभी तक की पूछताछ मे घटना को अंजाम देना कबूल कर लिया है। वारदात में अन्य आरोपियों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। गाडियों के मैकैनिक व एजैंसियो के मुताबिक मिली जानाकारी के अनुसार इको,स्फिट,मारुती 800 गाडियों के साईलेंसर मे एक कीमती धातु/मिटटीनुमा का प्रयोग किया जाता है जिससे गाडियो मे पौलूयशन की मात्रा पर कन्ट्रोल रहता है।

भूंतर पुलिस आरोपियों को कुल्लू अदालत मे पेश करके पुलिस रिमांड लेने की तैयारी मे जुट गई है। उन्होंने आशंका जाहिर करते हुये कहा कि जिला कुल्लू व अन्य जिलों मे अगर इस तरह की वारदातें हुई है तो अन्य घटनाआंे का खुलासा भी हो सकता है। टीम के सदस्य-मुआ मनोज नेगी, आ सुधीर,आ रोहित व आ केहर शामिल रहे।

गुरदेव शर्मा ने कहा कि आम जनता व पुलिस के सहयोग से ज्यादातर क्राईम कन्ट्रोल होता है। लोग ज्यादा से ज्यादा कैमरे अपनी दुकानो, होटलो व घरों पर लगवायें तथा अपनी गाडियों मे जीपीएस लगाना भी सुनिशचित करं,े क्योंकि वर्तमान मे लोगों के पास पार्किंग की सुविधा नहीं है व लोग ज्यादातर गाडियां सड़क के किनारों पर लगाकर ही अपने घरों कोे चले जाते हैं जिस कारण चोरों के लिये गाडियों को टारगेट करना बेहद आसान रहता है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार पुत्र सोहन लाल निवासी गोपालपुर पुर्व भुतपुरा शशिन जिला हाथरस उतर प्रदेश, सैक्टर-1 द्वारिका महाबीर बिहार RZ/C-56 दिल्ली पुलिस थाना दक्षिण द्वरिका दिल्ली व उम्र 20 साल, नरेन्द्र उर्फ रॉकी पुत्र कुवंर पाल निवासी RZ/C-56 सैक्टर-1 द्वारिका महाबीर बिहार दिल्ली पुलिस थाना दक्षिण द्वरिका दिल्ली उम्र 24 साल, सहिल नांरग पुत्र राजेन्द्र नांरग निवासी A-42 श्याम कॉलौनी बुद्धबिहार फेस-2 दिल्ली पुलिस थाना बुध विहार सैक्टर -5 दिल्ली उम्र 22 साल व विपिन उर्फ सूरज पुत्र दिगम्बर R/O H. No A-6 बुद्धबिहार फेस-2 श्याम कॉलौनी दिल्ली पुलिस थाना बुद्धबिहार सैक्टर -5 दिल्ली व उम्र 27 वर्ष के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!