Spread the love

कुल्लू टूडे

बंजार

कुल्लू जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं जिसको विकसित करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग व जिभी वैली पर्यटन विकास एसोसिएशन के सयुंक्त तत्वावधान मे ‘शोभला सराज’ उत्सव के अंतर्गत आज जलोड़ी में भारी बर्फबारी के बीच स्की – माउंटेनियरिंग ओपन चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया।

उपायुक्त तोरुल एस रविश ने हरी झंडी दिखा कर स्की – माउंटेनियरिंग ओपन चेम्पियनशिप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

जिला प्रशासन द्वारा पर्यटन विभाग के साथ जिले के अनछुए पर्यटन गंतव्य विकसित करने व साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रमों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

उपायुक्त ने कहा कि कुल्लू जिला अनेक के अनछुए पर्यटक स्थलों को विकसित करने की कड़ी में यह अपने आप में सराहनीय प्रयास है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय स्पोर्ट्स एसोसिएशन के साथ मिलकर के इस राष्ट्रीय स्तर के स्की – माउंटेनियरिंग ओपन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उत्तराखंड, भारतीय सेना, तथा हिमाचल की टीमों के 27 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

इसके साथ-साथ ही जीभी में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे यहां के संस्कृति एवं खान-पान से रूबरू होने का भी देश-विदेश के पर्यटकों को मौका मिलेगा।

उन्होंने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी स्थानीय संगठनों सहित सभी लोगों को बधाई दी।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनैना शर्मा ने कहा कि आज राष्ट्रीय स्तर की माउंटेनियरिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जो कि हिमाचल में पहली बार आयोजित किया जा रहा है।

इसमें पर्यटन विभाग के साथ जीभी वैली पर्यटन विकास एसोसिएशन, अभिमास मनाली के सौजन्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

आज सायं इसी कड़ी में स्थानीय महिला मंडलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा स्थानीय व्यंजनों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन किया जायेगा।

इस अवसर पर इस अवसर पर एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन, एसडीएम बंजार पंकज शर्मा, अभिमास मनाली के निदेशक अविनाश नेगी सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!