Spread the love

कुल्लू टूडे

कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पालमपुर क्षेत्र के एक गांव में देवभूमि को शर्मसार करने का मामला सामने आया है।
जहां पिता पुत्री के संबंधों को तार तार करते हुए एक कलियुगी सौतेले बाप ने अबोध बच्ची से दुराचार कर दिया।

वहीं मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़ित अबोध बच्ची को चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है।

बताया जा रहा है कि बुधवार को घटी इस शर्मनाक घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना उस समय सामने आई जब बच्ची खून से लथपथ थी। जिस पर बच्ची की मां ने इसकी शिकायत पुलिस में की।

डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सौतेले बाप को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां उसे 2 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी जोनू थापा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भादसं की धारा 376 तथा पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!