Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर की वंदना ठाकुर ने अभी हाल में ऊना में संपन्न हुए राज्य स्तरीय स्वर कोकिला लता मंगेशकर लोकसंगीत प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर अपनी गायकी का लोहा मनवाया है।

भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित करवाए गई इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया।

वंदना ने विशुद्ध श्रेणी में प्रथम पुरस्कार हासिल किया है। इन्होंने कहलूर संस्कृति का लोकप्रिय एवं पारंपरिक गीत मोहणा गाकर सबको आश्चर्यचकित किया।

घुमारवीं के नैण गांव से संबंध रखने वाली वंदना ठाकुर ने पहले जिलास्तर पर आयोजित हुई इसी प्रतियोगिता के पहले खंड में पहला स्थान हासिल किया था।

वंदना को जिलास्तर पर बतौर ईनाम 11 हजार रूपए की राशि तथा राज्यस्तरीय पर 31 हजार रूपए, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र मिले हैं।

वंदना के पिता प्रकाश चंद कुछ समय से बीमार चल रहे हैं, जबकि माता कश्मीरा देवी गृहणी है। इन्होंने अंग्रेजी और सामाजिक शास्त्र स्नातकोतर की पढ़ाई की है।

भैरवी डिजीटल स्टूडियों के तहत इनके कुछ भजन भी रिलीज हुए हैं जिन्हें दर्शकों ने खूब प्यार दिया है।

बचपन से गायन का शौक रखने वाली वंदना ठाकुर हर गायक को ध्यान से सुनती है तथा हूबहू गायन के माध्यम से इसे उकेरती है।

ऊना में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में वंदना ने मोहणा गाकर सबको हैरान किया तथा अपने तमाम निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल कर पूरे प्रदेश में घुमारवीं और बिलासपुर का नाम रोशन किया।

वहीं बिलासपुर पहुंचने पर वंदना ठाकुर ने जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग अधिकारी रेवती सैनी से मुलाकात की।

डीएलओ रेवती सैणी ने वंदना ठाकुर को मुबारकबाद दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!