कुल्लू टूडे
कुल्लू
हिमाचली लोक गायक सोनू जसवाल का नया गीत “यादें- याद एंदीं बोहु तेरी” बीते दिन एक सादे समारोह में रिलीज किया गया। यह गीत “सोनू जसवाल म्यूजिक वर्ल्ड“ यु-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया।
इस वीडियो की खास बात यह है कि यह बिल्कुल नया गीत है, जो कि एक सच्ची घटना पर आधारित है। जिसके लेखक व गायक स्वयं सोनु जसवाल तथा संगीत तेजिन्दर नेगी द्वारा दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि आज के दौर में पुराने गीतों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है उसके विपरित यह एक सराहनीय प्रयास है।
इस प्रयास को लोगों द्वारा भी पसंद किया जा रहा है।
इस गीत में नायक की भूमिका सोनू जसवाल तथा नायिका की भूमिका में रिया ठाकुर व सानवी जसवाल है।
इस गीत को आर म्यूजिक सीरीज द्वारा फिल्माया गया है। जिसमें दीक्षित राठी द्वारा निर्देशित और भरत भूषण द्वारा छायांकित व एडिट रिषु कुमार द्वारा किया गया है। इस गीत को हिमाचल की विभिन्न जगहों पर फिल्माया गया है।
