Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में भी होला मोहल्ला मेला बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।

आज रविवार की छुट्टी  के चलते सुबह से ही माता के मंदिर श्रद्धालु भारी संख्या में माता जी के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं।

श्री आनंदपुर साहिब में चल रहे होला मोहल्ला मेला के दौरान ज्यादातर श्रद्धालु माता श्री नयना देवी जी के दरबार में पहुंचते हैं और माता जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

पंजाब और हरियाणा दिल्ली से काफी संख्या में सिख श्रद्धालु माता के दरबार में नतमस्तक होने के लिए पहुंचते हैं।

होला मोहल्ला को लेकर  पुलिस और मंदिर प्रशाशन ने भी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पूरा ध्यान रखा है।

मंदिर के बाहर जहां होम गार्ड के जवानों ने और मंदिर के अंदर एक्स सर्विस फौजियों ने पूरी तरह से व्यवस्था को संभाल रखा है। श्रद्धालुओं को सुगमता से माता जी के लिए दर्शनों के लिए भेजा जा रहा है।

आज रविवार के दिन पचास हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाया। मेला के दौरान बिलासपुर पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार किया गया है ताकि ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू रूप से चली रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!