कुल्लू टूडे
मंडी
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में मंडी-कुल्लू वाया कटौला सड़क पर बरोगी के पास एक जीप के गहरी खाई में गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार सभी मृतक पंजाब के रोपड़ के रहने हैं। जो पनीर की सप्लाई का काम करते थे।
जानकारी के अनुसार सभी पनीर की सप्लाई बजौरा में छोड़ने के बाद कटौला और कटिंडी में सप्लाई छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान बरोगी के पास जीप सड़क से लुढ़कती हुई गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और लोगों को खाई से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरन्त मौके पर पहुंची।
डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
