कुल्लू टूडे
शिमला
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रामपुर उपमंडल के तहत दलोग गांव में एक युवक से मारपीट करते हुए हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक ही गांव के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 12 मार्च को दरोग गांव में कुछ लोगों ने नेपाली मूल के युवक के साथ बुरी तरह से मारपीट की, जिसके कारण वह बेहोश हो गया।
स्थानीय लोगों ने युवक को बेहाशी की हालत में उसके घर पहुंचाया और उसी रात उसकी मौत हो गई।
घटना के 10 दिन बाद पुलिस को इस हत्याकांड की गुप्त सूचना मिली, तो पुलिस ने घटनास्थल पर स्थानीय लोगों से पूछताछ की और मारपीट व हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
वहीं, स्थानीय लोगों ने भी कुछ लोगों के मारपीट में शामिल होने की जानकारी पुलिस को दी।
डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नेपाली मूल के युवक के साथ मारपीट व हत्या करने के आरोप में पुलिस ने गंभीरता से जांच करते हुए 5 लोगों को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है।
जिनमें मुरत सिंह (54) पुत्र धर्मदास, सतवीर (43) पुत्र जोगिंद्र सिंह, रवींद्र (27) पुत्र विष्णु देव, अशोक कुमार (51) पुत्र तारा चंद व देवेंद्र (34) पुत्र वीर सिंह निवासी गांव दलोग, डाकघर नरैण, तहसील रामपुर बुशहर, जिला शिमला शामिल हैं।
मृत्तक युवक की पहचान गगन बहादुर निवासी नरैण गांव रामपुर के तौर पर हुई है।
