Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के नालागढ़ उपमंडल के तहत चंगर क्षेत्र की जोघों पंचायत से पंजाब के आनंदपुर साहिब तक निकाले जा रहे नगर कीर्तन में शामिल एक ट्रैक्टर के पलटने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 1 युवक की मौत हो गई। जबकि 1 घायल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को जोघों से आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला के लिए नगर कीर्तन जा रहा था। जिसमें क्षेत्र की सभी पंचायतों के युवा भाग ले रहे थे। और ट्रैक्टरों पर सवार होकर जा रहे थे।

इस दौरान युवा ट्रैक्टर पर स्टंटबाजी कर रहे थे। जैसे ही नगर कीर्तन बेरछा पंचायत में पहुंचा, तो वहां एक ट्रैक्टर पलट गया, जिस पर कई लोग सवार थे।

इस दौरान 2 युवक ट्रैक्टर के नीचे आ गए। लोगों ने किसी तरह ट्रैक्टर हटाकर दोनों युवकों को निकाला और एम्स बिलासपुर ले जाया गया। एक युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर कर दी है।

मृत्तक युवक की पहचान 19 वर्षीय सूरज निवासी बगलैहड़ पंचायत के के तौर पर हुई है। जबकि दूसरे युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!